ट्रस्ट ऐसे सभी संस्थाओं को अपने स्वायत्त या अधीनस्थ संस्था होने की अनुमति दे सकेगा, जो इस ट्रस्ट डीड के नियमों व उद्देश्यों से सहमत हो !
इसका उद्देश्य सतरंगी सलाम (ट्रस्ट) के उद्देश्यों जैसा ही है । यह प्रयागराज (इलाहाबाद) व आस पास में कार्यरत है । यह संस्था इस डीड के नियमों व उद्देश्यों के हद में रहते हुए - अपने नियम बनाने, अपने पदाधिकारी नियुक्ति करने, अपने फैसले लेने आदि के लिए स्वतंत्र होगा । इसके सभी पदाधिकारी स्वतः ही सतरंगी सलाम (ट्रस्ट) के सदस्य होंगे व उन्हें वोटिंग अधिकार प्राप्त होंगे । ट्रस्ट के संस्थापक के रूप में श्री भारतेन्दु विमल दुबे PQP के सर्वोच्च पदाधिकारी होंगे ।
अगर पूरे भारत की कोई भी संस्था हमारे स्वायत्त या अधीनस्थ संस्था के रूप में कार्य करना चाहती है तो उनका स्वागत है ।