11 अगस्त के इवेंट में RAQS व महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) भी आमंत्रित व शामिल थी।
01 सितंबर 2024 का Anti Rape Protest और 21 सितंबर 2024 का Discover & Accept Yourself वर्कशॉप हमने समर्पित ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया था, जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) जी का भी सहयोग प्राप्त हुआ था।
फ्री नेत्र जाँच शिविर रीति आई केयर के सहयोग से लगाया गया था। दूसरे फ्री नेत्र जाँच शिविर का आयोजन सृष्टि गुप्ता उर्फ रौनी जी के स्थान पर हुआ।
18 अक्टूबर का डांडिया नाईट हमने SRA Entertainment के सहयोग से करवाया था, जिसमें अंतरिक्ष पांडेय जी का भी सहयोग प्राप्त हुआ था।
इसके अलावा बहुत सारे लोग यथा संभव हमारा सहयोग करते हैं। आप सभी का प्यार व सहयोग हमारे लिए बेशकीमती है।
अगर आप भी हमारे सहयोगी (कोलेब्रेटर या स्पॉन्सर्स) के रूप में जुड़ना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।