सदस्यता फॉर्म भरने के पहले कुछ चीजों की जानकारी होना जरूरी है:
बड़े पदों पर सीधे नियुक्ति नहीं की जाएगी, इसीलिए वेबसाइट के माध्यम से आप निम्नलिखित ही बन सकेंगे:
पदाधिकारी बनने से पहले सदस्य बनना होगा। मापदंडों पर खरा उतरने पर उच्च पदों पर उन्नति की जाएगी।
सदस्य बनने के लिए निर्धारित सदस्यता शुल्क देना अनिवार्य होगा|
अधिक जानकारी के लिए आप हम से संपर्क कर सकते है ।
सदस्यता कंफर्म होने व आईडी कार्ड मिलने के उपरांत आपको आवश्यकतानुसार 1 से 3 Whatsapp Group में जोड़ा जा सकता है
फॉर्म भरने के बाद आपको सत्यापन के लिए कॉल या ईमेल किया जाएगा। सत्यापन के बाद, वेबसाइट से ही अपना डिजिटल आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।आवश्यकता होने पर कार्यालय से हस्तलिखित आईडी कार्ड भी लिया जा सकता है।
मैं (पूरा नाम) शपथ लेता हूँ कि मैं 18+ हूँ और अपने मर्जी से All India Satrangi Salaam Association से ......... के रूप में जुड़ना चाहता हूँ । मैं सतरंगी सलाम के किसी भी गोपनीय चीज को किसी से या कहीं बाहर शेयर नहीं करूंगा ! मैं सत्य निष्ठा के साथ सतरंगी सलाम के प्रति अपने जिम्मेदारियों को निभाउंगा ! मैं Satrangi Salaam से जुड़े सभी मामलों में एकदम निष्पक्ष रहूँगा ! मैं अपने आपसी मनमुटाव को यहाँ से दूर रखूंगा । मैंने Satrangi Salaam के उद्देश्यों आदि को अच्छे से जान लिया है । मैं सतरंगी सलाम के प्रति निष्ठावान रहूँगा ! लोग सतरंगी सलाम की बुराई भी करेंगे, Defame करेंगे; 100 तरह की बातें करेंगे लेकिन मैं लगे रहूँगा ! डटे रहूँगा । मैं Active रहूँगा व बिना किसी ठोस वजह के व बिना बताए गतिविधियों से अनुपस्थित नहीं होऊँगा । शपथ कर्ता ( पूरा नाम ) ( परिचय )
हम सब जानते है कि केवल एक इंसान के भला होने से केवल उसी का भला होता है लेकिन जब सम्पूर्ण मानवता का भला होता है तो उससे सभी का भला होता है। अगर आप अपने लिए महल बनवा ले और एकदम साफ सुथरी व्यवस्था कर ले लेकिन आपके महल तक जाने का रास्ता एकदम गंदा रहे तो क्या आपका जीवन सही से चल पाएगा ? सतरंगी सलाम शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, लैंगिक समानता, LGBTQIA+ Rights व मानवता के क्षेत्र में सार्थक प्रयास कर रहा है; आप हम से जुड़ करके अपने पसंदीदा विषय व मुद्दे पर कार्य कर सकते है। इससे आपको अपना करियर (पेशेवर) विकास करने में भी मदद मिलेगा। हम आपको सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे और आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी अलग से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। आपको अपना हुनर दिखाने का भी सार्थक अवसर मिलेगा। लिखने में रुचि हो या आप मेंहदी में निपुण हो या हो आप बेहतर डांसर या हो पढ़ाने - सिखाने का गुण, इवेंट प्लानिंग, कस्टमर केयर ... सतरंगी सलाम में आप अपने मन मुताबिक हुनर व रुचि में अपना विकास भी कर सकते है। सतरंगी सलाम दूसरे संस्थाओ से अलग है, हम समावेशी है और विभिन्न प्रकार के मुद्दों को साथ ले करके समाधान खोजते है। साथ ही सभी को उनका हुनर दिखाने का मौका भी देते है। भविष्य में हम और भी बेहतर करेंगे लेकिन इसके लिए हमे चाहिए आपका प्यार व साथ।
जुड़ें सतरंगी सलाम से, और अपने पसंदीदा विषय व मुद्दों पर कार्य करें। इससे आपको पेशेवर विकास और प्रमाणपत्र भी प्राप्त होंगे।